<p>पुलिस पब्लिक रिपोर्टर एवं पब्लिक हेल्पलाइन क्लब के द्वारा आज दिनांक 22 जनवरी को होटल एवियन ग्रांड रांची में राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन क्लब का निर्माण महिला सशक्तिकरण हेतु किया गया।…

पुलिस पब्लिक रिपोर्टर एवं पब्लिक हेल्पलाइन क्लब के द्वारा आज दिनांक 22 जनवरी को होटल एवियन ग्रांड रांची में राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन क्लब का निर्माण महिला सशक्तिकरण हेतु किया गया। झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए अपने अपने क्षेत्रों की अनुभवी महिलाएं सम्मिलित हुई। मीटिंग के दौरान सभी महिलाओ ने अपने जीवन और अपने कार्य प्रणाली की जानकारियां दी एवं बताइ कि महिलाओं को किस तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और किन परिस्थितियों में महिलाएं परेशानियों से लड़ कर आगे बढ़ती है।