<p>बॉलीवुड के मशहूर फ़िल्म लेखक-निर्देशक इक़बाल दुर्रानी जल्द ही सामवेद का हिंदी एवं उर्दू में अनुवाद कर इतिहास रचने वाले हैं। उनके द्वारा अनुवादित सामवेद का प्रकाशन इसी वर्ष दिसम्बर…

बॉलीवुड के मशहूर फ़िल्म लेखक-निर्देशक इक़बाल दुर्रानी जल्द ही सामवेद का हिंदी एवं उर्दू में अनुवाद कर इतिहास रचने वाले हैं। उनके द्वारा अनुवादित सामवेद का प्रकाशन इसी वर्ष दिसम्बर में किया जायेगा। यह बातें रविवार को झारखंड दौरे में आये इक़बाल दुर्रानी ने पत्रकारों से होटल बी एन आर में कही।

उन्होंने कहा झारखंड में फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए अपार संभावनाएं हैं लेकिन उसे सही दिशा देने की आवश्यकता है ताकि इस क्षेत्र में करियर बनाने वालों को सही प्लेटफॉर्म मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही फ़िल्म फूल और कांटे का पार्ट 2 बनायेंगे। दर्शकों से बेहद प्यार करने वाले श्री दुर्रानी ने कहा बॉलीवुड में कई चीजें बदल गई हैं लेकिन सपनों के प्रति जुनून रखने वालों के लिए आज भी बॉलीवुड के दरवाजे खुले हैं।


Photo by: Ratan Lal