<p>अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के द्वारा आज स्थानीय शहीद स्मृति सभागार केंद्रीय पुस्तकालय मोराबादी में प्रतिभा सम्मान समारोह सह महानगर ईकाई पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन…

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के द्वारा आज स्थानीय शहीद स्मृति सभागार केंद्रीय पुस्तकालय मोराबादी में प्रतिभा सम्मान समारोह सह महानगर ईकाई पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन रांची के उप महापौर सह मुख्य अतिथि संजीव विजयवर्गीय , प्रांत के सह मंत्री आशुतोष सिंह,  महानगर अध्यक्षा डॉ. पंपासेन विश्वास,  प्रांत थिंक इंडिया सह प्रमुख कंजीव लोचन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं मां शारदे एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  किया गया ।

कार्यक्रम में अ.भा.वि.प. के द्वारा इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटर मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 101 छात्र छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की गई ।


Photo by: Ratan Lal