<p>आज रांची के डोरंडा कॉलेज में NSUI छात्र संगठन के द्वारा HELP DESK लगाया गया एवं मेम्बरशिप का प्रोग्राम किया गया। विदित हो कि रांची यूनिवर्सिटी में डोरंडा कॉलेज में ही साबसे जादा…

आज रांची के डोरंडा कॉलेज में NSUI छात्र संगठन के द्वारा HELP DESK लगाया गया एवं मेम्बरशिप का प्रोग्राम किया गया। विदित हो कि रांची यूनिवर्सिटी में डोरंडा कॉलेज में ही साबसे जादा विद्यार्थियों की संख्या है। रांची जिला महासचिव अब्दुल रबनावाज ने नेतृत्व किया। मौके पर NSUI के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि NSUI हर कॉलेज में आज से HELP DESK लगाएगी। डोरंडा कॉलेज में लगभग 90 लोगो ने NSUI की सदस्यता ली। बहुत से छात्रों को फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही थी, उसे भी NSUI ने समझाया एवं उनकी मद्दत की।। HELP DESK लगने से छात्रों में खुशी का माहौल था। डोरंडा कॉलेज के NSUI के छात्र मोहमद आसिफ ने सभी क्लास में जाकर छात्रों को NSUI के बारे में बताया एवं कॉलेज की परेशानियों से अवगत कराया। इंदरजीत सिंह ने कहा की आज से ये HELP DESK एवं सदस्यता का कार्यक्रम रांची के हर कॉलेज में होगा , छात्र संध चुनाव की तैयारी में NSUI अभी से ही लग गयी है।। मौके पर उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, जिला महासचिव अब्दुल रबनावाज, आकाश रजवार,मोहमद आसिफ, युथ कांग्रेस के चंदन सिंह, लक्ष्मीकांत, अरशद, विशाल, फरहान,अरबाज,शहबान, जिशान आसिफ,गुलाम आसिया, शाहनाज, मानशी, खुशबू तैयाबा,नीलिमा, कवीर,रेहान आदी मौजूद थे।


Photo by: Ratan Lal