<p>मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एवं डी.एम.के. के अध्यक्ष एम करुणानिधि के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने एक…

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एवं डी.एम.के. के अध्यक्ष एम करुणानिधि के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने एक कुशल राजनीतिज्ञ खो दिया है। इनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनके परिजनों एवं शोक संतप्त जनता को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ज्ञात हो कि एम करुणानिधि 5 बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 13 बार विधानसभा चुनाव लड़ा और हर बार जीत हासिल की। 94 वर्षीय करुणानिधि पिछले कुछ दिनों से गंभीर रुप से बीमार थे। चेन्नई के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
 


Photo by: File image