<p>हिमाचल प्रदेश के मंडी में ऑल इंडिया स्तर पर 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित 25 वी 5A साइड अभिलाषी यूनिवर्सिटी हिम गोल्ड कप महिला हॉकी प्रतियोगिता 2018 में हॉकी सिंमडेगा(झारखण्ड) की…

हिमाचल प्रदेश के मंडी में ऑल इंडिया स्तर पर 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित 25 वी 5A साइड अभिलाषी यूनिवर्सिटी हिम गोल्ड कप महिला हॉकी प्रतियोगिता 2018 में हॉकी सिंमडेगा(झारखण्ड) की महिला टीम भाग ली है उनका पहला मुकाबला आज सुबह 09 बजे हॉकी महारास्ट्र के साथ हुआ।जिसे हॉकी सिंमडेगा ने 4-3से मैच जीतकर पूरे 03 अंक दर्ज कर की।इस मैच में सुषमा कुमारी 02 गोल,नॉमिता खलखो एवम सुप्रिया मुंडू ने 1-1गोल की है।हॉकी सिंमडेगा का अगला मैच आज 2 .45 में हॉकी दिल्ली के साथ है।   A पुल में सिंमडेगा के साथ हॉकी महारास्ट्र,हॉकी हिम एवम हॉकी दिल्ली है तथा पुल B में हॉकी हरियाणा,हॉकी राजस्थान,हॉकी छतीसगढ़ एवम अभिलाषी यूनिवर्सिटी की टीम है।

झारखण्ड के एक मात्र जिला सिंमडेगा ही है जो अपने खिलाड़ियो को इस तरह ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में खेलने का अवसर देती है।टीम इस तरह है-
रेशमा सोरेंग,सुषमा कुमारी,अंजू केरकेट्टा,कुनुल भेंगरा,नॉमिता खलखो,दिब्या डुंगडुंग,सुप्रिया मुंडू,रोशनी डुंगडुंग,प्रमोदिनी लकड़ा,मैनेजर-सम्मी बड़ा ,कोच नवीन मिंज है।टीम के जितने पर उपायुक्त सिंमडेगा श्री जटाशंकर चौधरी, पुलिस श्री संजीव कुमार,हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष-भोलानाथ सिंह,महासचिव विजय शंकर सिंह,सीईओ रजनीस कुमार, जिला खेल पदाधिकारी सिंमडेगा बन्धन लौंग,हॉकी सिंमडेगा के असुंता लकड़ा, मनोज कोनबेगी,कमलेस्व्रर मांझी,ओपी अग्रवाल,प्रतिमा बरवा  समस्त पदाधिकारियो ने बधाई  और अगले मैच के  सभी खिलाड़ियो को शुभकामना,दी है।


Photo by: Ratan Lal