*image credit IPRD, Jharkhand

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि खूब खेलो और इतना खेलो कि झारखण्ड का नाम देष-दुनिया में रौषन हो। अपने खेलों में कीर्तिमान ऐसे गढ़ो कि कोई भी पास ना पहुंच पाए। आप ही अपने प्रदर्षन से अपने कीर्तिमान को सुधारो। देष सबसे पहले है। मुख्यमंत्री 8वीं हाॅकी इण्डिया जूनियर राष्ट्रीय हाॅकी चैम्पियनशीप 2018 की विजेता झारखण्ड बालिका टीम तथा कोलम्बो में हुए साउथ एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशीप खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्बोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप लड़कियां अपने-अपने जिले में सामाजिक विकास की ब्रांड एम्बेसडर हैं। अपने गांव और जिले में लड़कियों को प्रेरित करें कि वो अपनी षिक्षा अधूरी ना छोड़ें। षिक्षा ही गरीबी दूर करेगी। समाज की जड़ता-रूढ़िवादिता को आप अपनी नयी सोच से दूर करो। कोलम्बो में हुए साउथ एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशीप में 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता सपना कुमारी को भी बधाई देते हुए अन्य खिलाड़ी बालिकाओं को उनकी तरह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के अधिकारियों से कहा कि झारखण्ड में खिलाड़ियों की प्रतिभा को विश्व स्तरीय बनाने के लिए हर सम्भव उच्च स्तरीय आधारभूत संरचना और प्रोत्साहन दिया जाए। उन्होंने कहा कि हाॅकी, तीरंदाजी एवं फुटबाल की राज्यस्तरीय टीम बनाई जाए जो राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने अपने विवेकाधीन कोष से प्रत्येक खिलाड़ी को 20-20 हजार रूपये दिए जाने का निदेश दिया। इस राशि के अलावा झारखण्ड सरकार के खेल निदेशालय के प्रावधानों के तहत देय राशि भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों से कहा कि वे खेलहित अपना सर्वश्रेष्ठ ज्ञान खिलाड़ियों को दें।

ज्ञात हो कि भोपाल में 26 अप्रैल से 6 मई 2018 तक आयोजित 8वीं हाॅकी इण्डिया जूनियर राष्ट्रीय हाॅकी चैम्पियनशिप 2018 में झारखण्ड की टीम ने सभी मैच जीते तथा सेमीफाइनल में उड़ीसा को 2-0 से तथा फाइनल में हरियाणा को 4-2 से हरा कर राष्ट्रीय चैम्पियन टीम बनी।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ सुनील कुमार वर्णवाल, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव डाॅ मनीष रंजन, खेल निदेशालय के निदेशक रणेन्द्र कुमार तथा खिलाड़ियों में एथलीट सपना कुमारी तथा टीम मैनेजर दुलारी टेापनो, टीम कोच तारिणी कुमारी तथा आवासीय हाॅकी प्रशिक्षण केन्द्र सिमडेगा की 9, साई सेन्टर मोरहाबादी, रांची की 4 आवासीय हाॅकी प्रशिक्षण केन्द्र, बरियातु रांची की 3 तथा रांची से 2 बालिका हाॅकी खिलाड़ी उपस्थित थे।
 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read