पिछले महीने अमेरिका में आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में हिस्सा लेकर झारखंड वापस लौटीं 5 महिला हॉकी खिलाड़ी पुण्डी सारू, जूही कुमारी, प्रियंका कुमारी, हेनरिता टोप्पो और पूर्णिमा नेती ने मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन सेवमुलाकात की। 

सभी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अमेरिका दौरे के अनुभवों को साझा किया तथा मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। सभी खिलाड़ियों में मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मौके पर मुख्यमंत्री ने इन पांचों हॉकी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

*झारखंड के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही हमारी सरकार*

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी खेल की संभावनाओं को निरंतर ऊपर लाने का काम किया जा रहा है। राज्य को 'खेल शक्ति' के रूप में आगे ले जाना है। नई खेल पॉलिसी के तहत खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ श्री राखाल चंद्र बेसरा, शक्ति वाहिनी संस्थान के श्री ऋषि कांत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read