झारखंड के दुमका में एक आदिवासी लड़की एक युवक की हैवानियत की शिकार से हुई हत्या के चलते स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा अभी भी जारी है।

अंकिता की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार से आरोपी शाहरुख को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है.

सच ये है की बीते मंगलवार को अंकिता जब अपने घर में सो रही थी उसी समय करीब 4 बजे सिरफिरा “आशिक” उसके घर के खिड़की के पास पहुंचा और पेट्रोल छिड़ककर सोई हुई अंकिता पर माचिस मार कर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी थी. 

परिजनों ने अंकिता को दुमका के फूलो झानो मेडिकल  मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया. 4 दिन तक अंकिता ने जिंदगी से जीतने की काफी कोशिश की पर आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गई.

जैसे ही अंकिता की मौत की खबर दुमका पहुँची उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंकिता के परिजनों का कहना है कि अंकिता 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम लेकर पढ़ाई की थी।उसका सपना पुलिस विभाग में भर्ती होने का था।उसे शादी करने को लेकर कोई सपना भी नही देखी थी।” लेकिन उसको ज़िंदा जला दिया”, ए कहना है अंकिता की माँ का।

घटना से नाराज परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।इस घटना से पूरे दुमका जिला और परिवार वालों में काफी आक्रोश और मातम छाया हुआ है।

इसको लेकर दुमका के विभिन्न संगठनों ने विरोध मार्च और बंदी का ऐलान किया है।साथ ही आरोपी शाहरुख को फांसी की सजा देने और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर कड़ी से कड़ी सजा देकर समाज में एक उदाहरण पेश करने की बात कही है।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read