19 झारखंड बटालियन एनसीसी रांची द्वारा आयोजित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेल गांव, होटवार, रांची में एनसीसी के जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग के एनसीसी कैडेटों का विशेष वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 8 का आरंभ हुआ। यह 7 सितंबर से शुरू हुआ है। 

ये प्रशिक्षण शिविर आज भी जारी है ओर 14 सितंबर तक चलेगा। उक्त शिविर में रांची, बोकारो, तेनुघाट, मुरहू, मांडर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। 

-----------------------------Advertisement------------------------------------

इस शिविर में 'ए' प्रमाण पत्र परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले कैडेटों को विशेष प्रशिक्षण की तैयारी कराई जा रही है। 19 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एच के पाठक और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सुकांत बहरा की देखरेख में एवं पीआई स्टाफ विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी पदाधिकारियों द्वारा तैयारी करायी जा रही है। 

 

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

साथ ही कैडेटों को एन.डी.आर.एफ, अग्निशमन, ट्रैफिक कंट्रोल एव प्राथमिक उपचार की विशेष जानकारी शिक्षण एवं प्रदर्शन के माध्यम से दी जा रही है। साथ ही कैडेट्स के स्वर्णिम विकास के लिए अनेक स्पर्धा का आयोजन भी किया जा रहा है।

must read