*मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन परेड में सेल्यूट लेते हुवे दुमका में

बड़े धूम धाम से झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने रांची में और मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन दुमका मे झंडारोहण किया। दोनों ने झारखंड के पुलिस अधिकारियों के साथ परेड में सलामी ली।

राँची के मोरहाबादी मैदान पहुंचने से पहले राज्यपाल रमेश बैस दीपाटोली स्थित झारखंड युद्ध स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राँची के मोराहाबादी में सुबह नौ बजे झंडारोहण कर झंडे को सलामी दी। इसके बाद राज्यपाल ने सशस्त्र बल संयुक्त के परेड का निरीक्षण किया।

-----------------------------Advertisement------------------------------------

*झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस शहीद समारक राँची में शहीदों को नमन किये

प्रत्येक साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित होनेवाला ऐट होम कार्यक्रम और सामूहिक बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम इस बार 28 जनवरी  शुक्रवार को होगा। 

राजभवन के अशोक वाटिका में प्रस्तावित इस कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read