फ़्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी, रांची के द्वारा अमेरिकन फेडरेशन ऑफ मुस्लिम्स ऑफ इंडियन ओरिजिन के सहयोग से चलाए जा रहे अफमि कोचिंग में क्लास 12 साइंस के छात्रों का कॉन्सल्लिंग इदरीसिया तंज़ीम हाई स्कूल हिंदपीढ़ी में आज संपन्न हुआ। 

फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी पिछले कई सालों से इंटर साइंस के छात्रों के लिए फ्री में कोचिंग क्लास चलती है। जिसमे समाज के कई ज़रूरतमंद छात्र अफमि कोचिंग में साइंस की फ्री में क्लास करते हैं। 

आज के कॉउंसलिंग के कार्यक्रम में कुल 28 छत्रों का चयन हुआ है। यह सारे छात्र जिन्हों ने क्लास 11th साइंस की कोचिंग अफमि कोचिंग में कई थी। जिनका प्रोमोशन अब क्लास 12 में हुआ है।इन सभी छात्रों को अफमि कोचिंग में इंटर  साइंस 12 की क्लास कराई जाएगी। इस क्लास में मैथ्स, बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री के साथ साथ कंप्यूटर और इंग्लिश भी पढ़ाई जायगी। 

आज कॉउंसलिंग में छात्रों के साथ आये अभिवावकों ने फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी द्वारा चलाये जा रहे अफमि कोचिंग की काफी तारीफ की और कोचिंग के शिक्षकों की प्रशंसा की। आज के इस कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद बताया कि 16 जुलाई के बाद अफमि कोचिंग में इंटर साइंस 11th की क्लास शुरू की जायेगी। जिन छात्रों को अफमि कोचिंग में क्लास 11 के लिए रेजिस्ट्रेशन करना चाहते है वे 6299848424 नंबर में कॉल कर करा सकते हैं।

आज के इस कार्यक्रम में सोसाइटी के महा सचिव कमर सिद्दीकी, उपाध्यक्ष मो. ज़ाहिद, खजांची अरशद शमीम, कोचिंग कोऑर्डिनेटर आसिफ, सचिव सुहैल अख्तर, कार्यकारणी सदस्य नय्यर परवेज़, मो. शकील,कोचिंग के टीचर्स लीज़म लेस, मो. अली, अहमद हुसैन आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read