अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस  2024  May 12 को है । लेकिन एक दिन पहले वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए नामित किया गया है।ताकि पौधों के स्वास्थ्य की रक्षा करने से भूख को समाप्त करने, गरीबी को कम करने, जैव विविधता और पर्यावरण की रक्षा करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद मिल सके। 

इसी क्रम में भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वधान में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र रांची द्वारा कल रांची जिले के नगरी प्रखंड अंतर्गत टिकराटोली ग्राम में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

गोष्ठी में इस वर्ष के मूल विषय पादप स्वास्थ्य, सुरक्षित व्यापार और डिजिटल प्रौद्योगिकी पर विस्तार से चर्चा की गई । गोष्ठी के दौरान पादप स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर केंद्र प्रभारी श्रीमति प्रीति कुमारी ने विस्तार से जानकारी दी ,किसानों के पादप स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों का उत्तर दिया । 

डिजिटल प्रौद्योगिकी की भूमिका पर श्रीमति प्रियंका साहा मालाकार एवं सुश्री प्यारी संगा ने प्रकाश डाला। 

इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला पौध संरक्षण के कार्यालय में इस वर्ष के IDPH के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। श्रीमति प्रीति कुमारी ने महत्वपूर्ण विषय सुरक्षित व्यापार पर जानकारी साझा की, वहीं जिला कृषि अधिकारी, रांची ने कीटनाशकों पर प्रकाश डाला ।  

कनीय पौध संरक्षण अधिकारी ने पादप स्वास्थ्य में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। मौके पर केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव केंद्र एवं जिला कृषि कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे । 

*तस्वीर दिखाता है : केंद्र के नीतीश सुमन एवम विद्यालय की अधियापिका ने छात्राओ से पेड़ लगाओ धरती बचाओ के नारे लगवाए और कल पादप दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

आज शनिवार को इसी ग्राम में निदेशालय द्वारा बेथेसदा गर्ल्स हाई स्कूल , रांची में अंतरराष्ट्रीय पादप दिवस की पूर्व संध्या पर नौवीं कक्षा एवम दशमी कक्षा की छात्राओं के बीच इस वर्ष के मूल विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया। 

केन्द्र प्रभारी श्रीमती प्रीति कुमारी ने पादप स्वास्थ के महत्व को समझते हुए विद्यार्थियों को पेड़ बचाओ धरती बचाओ में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। केन्द्र द्वारा एक आईपीएम विधियों की प्रदर्शनी भी लगाई गईं। श्रीमती प्रियंका साहा मालाकार ने छात्राओं को विभिन्न परभक्षी कीटो से अवगत कराया। सुश्री प्यारी सांगा ने छात्राओ के बीच एक क्विज प्रतियोगिता रखी। 

मौके पर कीटनाशकों के अवशेष पर कनीय पौध संरक्षण अधिकारी रांची ने प्रकाश डाला। विद्यालय कि प्रधानाचार्य श्रीमती शीतल तिरु ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के बीच जागरूकता पैदा होता है और एक बेहतर समाज के निर्माण में सहायक होता है। 

मौके पर केंद्र के नीतीश सुमन एवम विद्यालय की अधियापिका ने छात्राओ से पेड़ लगाओ धरती बचाओ के नारे लगवाए और कल पादप दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया ।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read