*पूजा करते हेमंत सोरेन

देश के राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन कई गण -मान लोगों से मिले। सबसे पहले दिनांक जून १३ को कांग्रेस की वरिष्ठ  नेत्री सोनिया गांधी। फिर दिल्ली मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल( जो अभी जेल में हैं) की पत्नी सुनीता केजरीवाल से।

आज जून १५ के दिन वे दोनों भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर एवं मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की खुशहाली, सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।

जेल से बेल पर रिहा होने के बाद, हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन का ये पहला दिल्ली,वाराणसी और मिर्जापुर दौरा था। 

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read