राज्यपाल (मनोनीत) श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखंड राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। 

राज भवन के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश (कार्यवाहक) श्री सुजीत नारायण प्रसाद ने झारखंड राज्य के नए राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई। 

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार का अभिवादन एवं बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यगण, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, सांसदगण, विधायकगण एवं वरीय प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read