मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन अपने समर्थकों के साथ कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की

आज पूरा देश भगवान विश्वकर्मा की आराधना में बिलिन हैं। सभी राज्य सरकार के दफ़्तर बंद हैं। 

 

साथ ही साथ अख़बार भी बंद हैं। सारे उद्योग भी बंद हैं। ऐसा इसलिए की हिन्दू धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। 

 

मान्यता है कि सोने की लंका का निर्माण उन्होंने ही किया था। इनकी ऋद्धि सिद्धि और संज्ञा नाम की तीन पुत्रियाँ थी जिनमें से ऋद्धि सिद्धि का विवाह भगवान चंद्रशेखर और माता पार्वती के सबसे छोटे पुत्र भगवान गणेश से हुआ था तथा संज्ञा का विवाह महर्षि कश्यप और देवी अदिति के पुत्र भगवान सूर्यनारायण से हुआ था यमराज , यमुना, कालिंदी और अश्वनीकुमार इनकी ही संताने हैं।

-----------------------------Advertisement------------------------------------

इसी के मध्य नजर, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। 

मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को भगवान विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read