✦ सात खेलो के साथ हुई राज्यस्तरीय ओपन ट्रायल की शुरुआत, दो अक्टूबर तक चलेगा ओपन ट्रायल*

✦ दिनांक 4 अक्टूबर, 2024 से शुरू होगी राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता* 

✦ 21 खेलो में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी ले रहे है ओपन ट्रायल में भाग, चयनित प्रतिभागियों का होगा राज्यस्तरीय खेलो झारखंड के लिए चयन*

राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 के लिए ट्रायल शुरू हो गया है। आज से रांची के विभिन्न केंद्रों में कुल 21 खेलो के लिए 600 से अधिक प्रतिभागी बच्चे जोर आजमाएंगे। 

आज सात खेलो के साथ ओपन ट्रायल की शुरुआत हुई। आज हुई ट्रायल प्रतियोगिता में बैडमिंटन (U-14,17,19), टेबल टेनिस (U-14,17), सेपक टकराव (U-17,19), टेनिस (U-17,19), शूटिंग (U-14,17,19), मलखंब (U-14,17,19), फेंसिंग (U-17,19) के लिए बालक बालिका वर्ग के बीच ट्रायल हुआ। 

ओपन ट्रायल का आयोजन रांची के खेलगांव, बीएसपी उच्च विद्यालय (धुर्वा) और बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में किया गया। कल जिन खेलो के लिए ओपन ट्रायल होना है उनमे हैंडबॉल (U-14,17,19), वॉलीबॉल (U-17,19 बालिका वर्ग), जिम्नास्टिक (U-14,17,19), कराटे (U-14,17,19), स्विमिंग (U-14,17,19), बॉक्सिंग (U-14 बालक, 17,19 बालक/बालिका वर्ग) शामिल है। 

ओपन ट्रायल में भाग ले रहे बालक बालिकाओ को राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माननीय मंत्री श्री बैद्यनाथ राम, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री अभिषेक झा समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।

4 अक्टूबर से होगी राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता*  

राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 का आगाज दिनांक 4 अक्टूबर, 2024 को होगा। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अभी ओपन ट्रायल शुरू हो गया है। 

प्रतियोगिता का आयोजन रांची में किया जाएगा। राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता दिनांक 4 अक्टूबर, 2024 से शुरू होकर दिनांक 5 नवंबर, 2024 तक चलेगी।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read