मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। 

तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की। 

-----------------------------Advertisement------------------------------------

इससे पूर्व देवघर एयरपोर्ट आगमन पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन का विधायक, सारठ श्री उदय शंकर सिंह, संथाल परगना कमिश्नर श्री लालचंद दादेल, संथाल परगना आई.जी. श्री क्रांति कुमार, डी.आई.जी. श्री संजीव कुमार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक श्री अजीत पीटर डुंगडुंग द्वारा स्वागत एवं अभिवादन किया गया। मौके पर जिला प्रशासन देवघर द्वारा एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read