मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज एच०बी० रोड स्थित ऑर्किड अस्पताल पहुंचे, वहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

मौके पर मुख्यमंत्री ने ऑर्किड अस्पताल के चिकित्सकों से वहां इलाजरत राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी के चिकित्सा तथा स्वास्थ्य सुधार से संबंधित जानकारी ली।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:

मालूम हो कि राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी एवं उनके परिजन महाकुंभ स्नान कर वापस रांची लौट रहे थे, बुधवार के अहले सुबह लातेहार जिला स्थित होटवाग गांव के समीप पहुंचते ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में डॉ० महुआ माजी एवं उनके परिजन घायल हो गए थे।

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read