दिनांक 6/3/2025 को आड्रे हाउस कांके, रांची में आदि चित्रा एवं आदि बाजार का शुभारंभ पूर्व सांसद राज्यसभा श्री समीर उरांव द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर श्री शैलेंद्र कुमार राजू क्षेत्रीय प्रबंधक ट्राईफेड झारखंड एवं बिहार एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। श्री शैलेंद्र कुमार राजू क्षत्रीय प्रबंधक ट्राईफेड झारखंड एवं बिहार के नेतृत्व में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 

यह मेला 6/3/2025 से 12/3/2025 तक आदिवासी जनजातीय क्षेत्र, नॉर्थ ईस्ट, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के जनजातीय आर्टिजन की उपस्थिति में ट्राईफेड क्षेत्रीय कार्यालय झारखंड एवं बिहार द्वारा प्रायोजित किया गया। 

-----------------------------Advertisement------------------------------------

इस मेले में विभिन्न प्रदेशों के हस्तशिल्प का प्रदर्शनी सह विक्रय हेतु स्टॉल लगाया गया है। मेला का मुख्य उद्देश्य जनजातीय भाई बहनों को वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है। उनके द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादको देश के कोने-कोने एवं विदेश तक पहुंचना है। 

तथा जनजातीय समाज के परम्परागत विरासत को कायम रखना है। आदि चित्रा द्वारा विभिन्न प्रदेशों के पेंटिंग जैसे सोहराय, कोहबर, सोरा, पेंटिंग और वर्ली पेंटिंग का भी प्रदर्शनी एवं विक्रय हेतु किया गया है। जिसमें स्थानीय कलाकार दिलेश्वर लोहरा एवं विभिन्न प्रदेश से आए जनजातीय पेंटिंग्स कलाकार भाग ले रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read