मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर आज श्री राम जानकी तपोवन मंदिर , निवारणपुर, रांची में विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। 

 

उन्होंने लोगों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के इस पावन अवसर पर आस्था के समागम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है।

*श्रद्धा, उमंग, उत्साह और खुशी के साथ यह पर्व मनाते आ रहे हैं*

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी श्रद्धा, भक्ति, उत्साह, उमंग और खुशी के साथ हम रामनवमी महापर्व मना रहे हैं । यह भगवान श्री राम के प्रति हमारी असीम श्रद्धा एवं आस्था का परिचायक है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर प्रांगण में श्री राम जानकी की पूजा- अर्चना करते हैं। हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें, रामनवमी महापर्व यही संदेश देता है।

-----------------------------Advertisement------------------------------------

इस अवसर पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री ओमप्रकाश शरण एवं सदस्य श्री प्रणय कुमार, केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची के अध्यक्ष श्री जय सिंह यादव, श्री राम -जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट तथा श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

*रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर , निवारणपुर, रांची में पूरे विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन।

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read