राष्ट्रीय विधि अध्ययन एवं शोध विश्वविद्यालय (एनयूएसआरएल), रांची अपना 16वां स्थापना दिवस 26 अप्रैल 2025 (शनिवार) को भव्य आयोजन के साथ मनाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से प्लेनरी हॉल, एनयूएसआरएल परिसर में शुरू होगा।

विश्वविद्लाय स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के साथ- साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर
• न्यायमूर्ति एम.एस. रामचंद्र राव, झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं कुलाधिपति, एनयूएसआरएल (मुख्य अतिथि)।


• माननीय न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय।


• श्री राजीव रंजन, महाधिवक्ता, झारखंड।
 

स्थापना दिवस समारोह के दौरान मुख्य रूप से


1. सोलर प्लांट एवं पावर हाउस का उद्घाटन – सस्टेनेबल एनर्जी की दिशा में एक कदम।


2. सांस्कृतिक कार्यक्रम – छात्रों द्वारा नृत्य, संगीत, नाटक एवं कविता पाठ।


3. सम्मान समारोह – राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।


4. मुख्य अतिथि का संबोधन

must read