देवघर, झारखंड – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर आज देवघर की पावन नगरी में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाबा बैजनाथ धाम परिसर में केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस विशेष अवसर पर गोड्डा के लोकसभा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, जिला आयुक्त, अधिकारी-पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेकर शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को जागृत किया।

इस अवसर पर श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी ने कहा, "योग भारत की प्राचीनतम धरोहर है, जिसे आज विश्व ने अपनाया है। यह हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज पूरा विश्व 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मना रहा है।"
 

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read