राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से आज माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल महोदय ने राज्यवासियों को रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर एवं गढ़वा–रेहला फोरलेन बाईपास समर्पित करने के साथ-साथ राज्य में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात देने हेतु केंद्रीय मंत्री के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। 

उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति और प्रगति में उनके द्वारा किए जा रहे सक्रिय प्रयासों हेतु बधाई दी।

राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों से न केवल राज्य में आवागमन की सुविधा में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read