पटना lभारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बिहार प्रदेश कमेटी का विस्तार बिहार प्रदेश अध्यक्ष कुमार निशांत द्वारा राष्ट्रीय सचिव सह बिहार झारखण्ड राज्य प्रभारी चंदन मिश्रा की सहमति के उपरांत किया गया। 

पिछले दिनों बिहार के दो दिवसीय दौरे के दौरान बिहार प्रदेश प्रभारी चंदन मिश्रा ने बिहार में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए यथा शीघ्र कमेटी विस्तार का निर्देश दिया था। BSPS बिहार प्रदेश कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष कुमार निशांत(अमर उजाला), प्रदेश उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह(समकालीन तापमान), प्रदेश महासचिव जयप्रकाश सिंह(दैनिक हिन्दुस्तान) एवं कोषाध्यक्ष क्रांति कुमार(दैनिक हिन्दुस्तान) को मनोनीय किया गया है। 

वहीं राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों में गया से प्रकाश कुमार(राष्ट्रीय सागर) एवं अजय कुमार (सन्मार्ग), नीरज जायसवाल, विष्णु कांत मिश्रा,अरविंद झा (सहरसा), अखिलानंद मिश्रा (गोपालगंज), धनंजय वैध (औरंगाबाद), साबू (आरा), ददन पांडे (सासाराम), दुर्गेश तिवारी (बिक्रमगंज),राजेश कुमार पांडे (छपरा),संतोष श्रीवास्तव (जहानाबाद),संजय तिवारी (रोहतास) राजन मिश्रा (बक्सर),सुग्रीव तिवारी (बेतिया) को मनोनीत किया गया है। वहीं बिहार प्रदेश से राष्ट्रीय कमेटी में एस एन श्याम, संजीव जायसवाल एवं सुरज कुमार सागर को मनोनीत किया गया है।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read