आज स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत रांची डाक मंडल द्वारा विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार, संचार मंत्रालय, डाक विभाग द्वारा प्राप्त निदेशानुसार विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत दिनांक 15.09.2025 से 31.10.2025 तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का हिस्सा है।

इस अवसर पर रांची जी.पी.ओ. प्रांगण से एक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और “स्वच्छ डाकघर – स्वच्छ भारत” का संदेश दिया। रैली के माध्यम से आमजन को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने तथा गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया।

-----------------------------Advertisement------------------------------------

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है। सभी कर्मचारियों और नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घर, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग दें।

रांची डाक मंडल द्वारा आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में कर्मचारी व अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ डाक अधीक्षक, रांची डाक मंडल के नेतृत्व में हुआ।

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read