मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। 

उन्होंने इस अवसर पर जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर - 2025 तक आयोजित होनेवाले पांच दिवसीय दिवाली मेला में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की सचिव श्रीमती मनु झा, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य श्रीमती निक्की टोप्पो, श्रीमती जेसिना सिद्दीकी एवं श्रीमती ऋचा वर्णवाल शामिल थीं।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read