

जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन,कोकर द्वारा संचालित “श्री राम प्रवेश बाल संस्कार केंद्र” में अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान *इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची की प्रेसिडेंट श्रीमती मीना सिन्हा, सचिव श्रीमती पूनम यादव तथा भारत विकास परिषद के पदाधिकारी इंजीनियर गिरीश प्रसाद सिंह एवं इंजीनियर गोपाल शर्मा को “ज्ञान ज्योति प्रेरणा सम्मान-2026” संस्था के प्रेसिडेंट श्री शशि भूषण पांडे एवं सीईओ डॉ. भारत भूषण* के हाथों प्रदान किया गया।
इसके साथ ही, नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे जनजातीय विद्यार्थियों के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची द्वारा 6 कुर्सियां एवं एक टेबल प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, एक टेबल का योगदान श्रीमती शकुंतला देवी द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच कॉपी, पेन एवं नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए। इस आयोजन को सफल बनाने में चारवा भगत, गोलू कुमार, सावित्री कुमारी, संजना कुमारी एवं हिमांशु कुमार का विशेष योगदान रहा।