*Image courtesy The Sentinel

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कार्यपालक आदेश के तहत 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश दिया है। 

ज्ञातव्य है कि इससे पहले भी 2014 तक पिछले कई वर्षों में 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश दी जा रही थी। परंतु वर्ष 2015 से 2019 तक 23 जनवरी के दिन मिलने वाली छुट्टी बन्द हो गयी थी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इसकी समीक्षा करते हुए इस वर्ष 23 जनवरी के दिन कार्यपालक आदेश के तहत् सार्वजनिक अवकाश दिए जाने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखण्ड नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कर्मभूमि भी रही है। भारत को आजादी दिलाने में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। हम सबों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के युवा को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पद चिन्हों पर चलकर राज्य और देश सेवा में अपना योगदान करना चाहिए। 
 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read