*Representational image credit: Suryapet.telengana.gov.in

केंद्र सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के छह साल पूरा होने पर खाताधारकों को कुछ और सुविधाओं समेत बड़ा तोहफा दिया है. इसके तहत सरकार ने 28 अगस्त 2018 के बाद खोले गए खातों के लिए रुपे कार्ड पर मुफ्त आकस्मिक बीमा कवर देने का फैसला किया है. इसके साथ ही, ओवरड्राफ्ट की सीमा भी बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गयी है और बिना किसी शर्त 2,000 रुपये तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा प्रदान की गयी है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्तीय समावेश के लिए राष्ट्रीय मिशन के रूप में छह साल पहले शुरू की गयी प्रधानमंत्री जनधन योजना से देश में करीब 40.35 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा मिला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में जनधन योजना की घोषणा की थी और उसी साल 28 अगस्त को इस योजना की शुरुआत भी कर दी गयी थी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना की 6ठीं वर्षगांठ के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना मोदी सरकार की जन केंद्रित आर्थिक पहलों की आधारशिला रही है. उन्होंने कहा कि चाहे वह प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) हो, कोविड-19 वित्तीय सहायता हो, पीएम किसान योजना, मनरेगा के तहत वेतन में वृद्धि हो या जीवन और स्वास्थ्य बीमा कवर, पहला कदम था कि सभी वयस्क को बैंक खाता मुहैया कराना, जिसे पीएमजेडीवाई ने लगभग पूरा कर लिया है.

वित्त मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि वित्तीय समावेशन सरकार की राष्ट्रीय प्राथमिकता है, क्योंकि यह समावेशी विकास का उत्प्रेरक है. बयान में कहा गया है कि इस खाते से गरीब लोगों को अपनी बचत औपचारिक वित्तीय प्रणाली में रखने का रास्ता खुला और इसके जरिये गांवों में अपने परिवारों तक पैसे भेजने के साथ ही उन्हें साहूकारों के चंगुल से निकलने में भी मदद मिली है

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read