2021 नये साल की शुरुआत जब सभी अपने-अपने तरीके से जश्न मना कर रहे है, उस वक्त झारखंड के कृषिमंत्री बादल केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के समर्थन में नई दिल्ली के समीप सिंघु बॉर्डर पहुंचे। 

कृषिमंत्री ने नये साल की शुरुआत आंदोलनकारी किसानों का साथ लेकर किया और पूरी रात किसानों के बीच ही बितायी।

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री ने आंदोलन कर रहे किसानों के लिए खुद भोजन किसानों के साथ मिलकर बनाने का भी काम किया .श्री बादल के साथ राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री श्रीनिवासन जी और महासचिव श्री भैया जी पवार भी मौजूद थे।
 

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:

must read