कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मार्च 2020 से रांची रेल मंडल पर खेल संबंधी सभी गतिविधि को स्थगित किया गया था।

आज दिनांक 17/01/2021 को हटिया स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्री सैयद सबा करीम द्वारा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कर पुनः खेल गतिविधियों को प्रारंभ किया गया, तथा खिलाड़ियों के बीच ट्रैक सूट का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री सैयद सबा करीम ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया तथा अपनी फिटनेस पर ध्यान देने को कहा।

खेल प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन तथा रांची रेल मंडल पर पुनः खेल गतिविधियों के प्रारंभ के अवसर पर रांची रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री एम एम पंडित, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री सतीश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री अवनीश, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ट्रेक्शन) श्री ए आर दास, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री एस उरांव, मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री प्रशांत यादव, मंडल वित्त प्रबंधक (समन्वय) श्री टीकाराम मीणा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह संयुक्त क्रीड़ा अधिकारी डॉ देवराज बनर्जी, खेल सचिव श्री प्रशांत मुखर्जी तथा राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान श्रीमती सुमराय टेटे, पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी श्री ओम प्रकाश ठाकुर एवं कर्मचारी तथा खिलाड़ी उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read