*People protesting at Goilkera Railway Station in Jharkhand’s tribal dominated West Singhbhum district on February 3,2021.

चक्रधरपुर रेल मंडल ( West Singhbhum district of Jharkhand)अंतर्गत हावड़ा- मुंबई मुख्य रेलमार्ग के गोईलकेरा रेलवे स्टेशन में बुधवार (03 फरवरी, 2021) को नागरिक एकता मंच के आह्वान पर सैकड़ों लोगों ने रेल चक्का जाम कर दिया.

 ग्रामीण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं. सुबह 8.45 बजे रेलवे स्टेशन में अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम शुरू हुआ.

नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष लक्ष्मण मेलगांडी ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के बाद रेलवे की मनमानी के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है. गोईलकेरा में पहले जो एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती थीं, उसका ठहराव हटा दिया गया है. इससे इलाके के हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. जब तक लोगों की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read