मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधानसभा परिसर से राज्यस्तर पर चलने वाली *"अपनी सुरक्षा अपने हाथ"* जागरूकता अभियान का शुभारम्भ, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया।

 

 "अपनी सुरक्षा अपने हाथ" अभियान 22 मार्च से 25 मार्च 2021 तक राज्य के 14500 स्कूलों में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन तथा शौचालय प्रबंधन एवं स्वच्छता से संबंधित सभी पहलुओं पर व्यापक रूप से जानकारी दी जाएगी तथा इन्हें जागरूक किया जाएगा। जागरूकता रथ के माध्यम से बच्चों को सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों एवं गतिविधियों के विषय में बताया जाएगा। 

 

बच्चों को शारीरिक दूरी का पालन, फेस मास्क का निरंतर उपयोग, समय-समय पर साबुन से हाथ धोने के फायदे से संबंधित पूरी जानकारी दी जाएगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा यूनिसेफ झारखंड के संयुक्त प्रयास से राज्यस्तरीय "अपनी सुरक्षा अपने हाथ" अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है।

मौके पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री राहुल शर्मा, यूनिसेफ झारखंड राज्य प्रमुख श्री प्रशांत दास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read