भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का विस्तार होने के साथ अब तक दिए गए कोविड-19 टीके की कुल खुराक की संख्या 18 करोड़ से ज्यादा हो गयी है।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 26,02,435 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 18,04,57,579 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें वे 96,27,650 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 66,22,040 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,43,65,871 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने वाले 81,49,613 एफएलडब्ल्यूऔर 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 42,58,756 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले 5,68,05,772 और दूसरी खुराक लेने वाले 87,56,313लाभार्थियों के साथ-साथ 5,43,17,646 पहली खुराक लेने वाले और 1,75,53,918 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।

-----------------------------Advertisement------------------------------------

देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में 10 राज्यों का 66.73 प्रतिशत योगदान है।

पिछले 24 घंटों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 3,28,216 लाभार्थियों ने पिछले कोविड-19 के टीके की अपनी पहली खुराक ली है और टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 32 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक इस आयु वर्ग के कुल 42,58,756 लाभार्थियों नेखुराक हासिल की है। नीचे दी गई तालिका अब तक 18-44 वर्ष की आयु के लाभार्थियों को दिए गए टीके की कुल खुराक को दिखाती है।

 

क्रम संख्या

राज्य

कुल

1

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह

1,176

2

आंध्र प्रदेश

2,624

3

असम

1,60,139

4

बिहार

5,08,034

5

चंडीगढ़

974

6

छत्तीसगढ़

1,028

7

दादरा-नगर हवेली

1,663

8

दमन-दीव

2,036

9

दिल्ली

5,26,232

10

गोवा

1,858

11

गुजरात

4,50,980

12

हरियाणा

3,99,946

13

हिमाचल प्रदेश

14

14

जम्मू-कश्मीर

30,642

15

झारखंड

32,469

16

कर्नाटक 

1,08,059

17

केरल 

1,364

18

लद्दाख

86

19

मध्य प्रदेश

1,36,369

20

महाराष्ट्र

6,40,922

21

मेघालय

1,920

22

नगालैंड

4

23

ओडिशा

1,23,086

24

पुदुच्चेरी

2

25

पंजाब

6,403

26

राजस्थान

6,14,253

27

तमिलनाडु

28,241

28

तेलंगाना

500

29

त्रिपुरा

2

30

उत्तर प्रदेश

3,66,239

31

उत्तराखंड

88,277

32

पश्चिम बंगाल

23,214

       कुल

42,58,756

 

पिछले 24 घंटे में टीके की 11 लाख से ज्यादा खुराक दी गयीं।

टीकाकरण अभियान के 119वें दिन (14 मई, 2021) कोविड-19 टीके की 11,03,625 खुराक दी गई। इसमें से 6,29,445 लाभार्थियों को 11,628 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा 4,74,180 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

भारत में आज तक कुल मिलाकर 2,04,32,898 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.83 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,53,299कोविड मरीज ठीक हुए है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा हुई, ऐसा पिछले पांच दिनों में चौथी बार हुआ।

बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 70.49 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या गिरकर आज 36,73,802 हो गयी। यह देश के कुल सकारात्मक मामलों का 15.07 प्रतिशत है। 

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 31,091 की कमी आयी है।

देश के कुल सक्रिय मामलों में 11 राज्यों की हिस्सेदारी 77.26 प्रतिशत है।

नीचे दिया गया ग्राफ पिछले 24 घंटे में राज्यों में सक्रिय मामलों की बदली स्थिति को दिखाता है।

नीचे दिया गया ग्राफ राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या में पिछले 15 दिनों में हुए बदलाव को दिखाता है।

कोविड-19 से निपटने के लिए मिलने वाली राहत सामग्रियों की विदेशी सहायता को राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए तेजी से मंजूरी दी जा रही है, बांटा और भेजा जा रहा है। अब तक कुल मिलाकर10,796 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 12,269 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 6,497 वेंटिलेटर/बाई पीएपी और रेमडेसिविर की4.2 लाख से ज्यादाशीशियां सड़क और वायु मार्ग से पहुंचा दी गयी हैं या रवाना कर दी गयी हैं।

पिछले 24 घंटे में 3,26,098 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें दस राज्यों की हिस्सेदारी 74.85 प्रतिशत है।

कर्नाटक में सबसे ज्यादा 41,779 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 39,923 और केरल में 34,694 नए मामले दर्ज किए गए।

राष्ट्रीय मृत्यु दर इस समय 1.09 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में कोविड से 3,890लोगों की मौत हुई।

10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 72.19प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 695 लोगों की जान गई, इसके बाद 373 मौतों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है।

must read