<p>झारखंड के नए मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता सरकार द्वारा राज्य में किये जा रहे विकास एवं कल्याणकारी कार्यों को गति प्रदान करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य…

झारखंड के नए मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता सरकार द्वारा राज्य में किये जा रहे विकास एवं कल्याणकारी कार्यों को गति प्रदान करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर उनका जोर होगा। सुधीर त्रिपाठी बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में निवर्तमान मुख्य सचिव राजबाला वर्मा से प्रभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातें कर रहे थे। 


Photo by: IPRD, Jharkhand