बिरसानगर जोन नंबर 6 के रहने वाले बीरे सिंह को सोमवार शाम सात बजे गोलमुरी गीतांजली फ्लैट के पास सांप निकलने की सूचना मिली। बीरे को सांप पकड़ने के लिए बुलाया गया। उसने सांप को तो पकड़ लिया लेकिन उसने उसे काट भी लिया। इसके बाद बीरे ने सांप को दूसरे हाथ से पकड़ा और अस्पताल पहुंच गया। हाथ में सांप देखकर मौजूद मरीजों और परिजनों में अफरातफरी का माहौल बन गया।
बीरे के हाथ में सांप देखकर डॉक्टर भी डर गए। राइट हैंड में सांप के काटे जाने के बाद बीरे डॉक्टर के पास पहुंचा था। इलाज के दौरान डॉक्टर राइट हैंड का इलाज करते रहे जबकि बीरे बाएं हाथ में सांप को पकड़े रहा। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे घर जाने की सलाह दी |