<p>रांची में चोर-उच्चके अब बेख़ौफ़ हो गये हैं | रेलवे कॉलोनी में हॉकी खिलाड़ी राजकुमारी बानरा के घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े 50 हजार नकदी समेत सोने के जेवरात चुराकर फरार हो गए | मामला…

रांची में चोर-उच्चके अब बेख़ौफ़ हो गये हैं | रेलवे कॉलोनी में हॉकी खिलाड़ी राजकुमारी बानरा के घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े 50 हजार नकदी समेत सोने के जेवरात चुराकर फरार हो गए | मामला चुटिया थाना क्षेत्र का है|

चोरों ने आलमीरा तोड़कर घटना को अंजाम दिया | सोमवार को दोपहर 12 बजे राजकुमारी लंच करने घर पहुंची तो घटना का पता चला | इसके बाद मामले की जानकारी चुटिया पुलिस को दी गई | सूचना मिलने के बाद चुटिया इंस्पेक्टर अनिल कुमार कर्ण घटनास्थल पर पहुंचे | पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर किसी ने कोई खास जानकारी नहीं दी |


Photo by: Ratan Lal