<p>मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डीडी फ्री डिश पर फ्री दूरदर्शन झारखण्ड चैनल का चौबीस घंटे प्रसारण का स्वागत करते हुए  कहा कि यह नई पीढ़ी के बीच राज्य की शौर्यगाथा, कला और संस्कृति…

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डीडी फ्री डिश पर फ्री दूरदर्शन झारखण्ड चैनल का चौबीस घंटे प्रसारण का स्वागत करते हुए  कहा कि यह नई पीढ़ी के बीच राज्य की शौर्यगाथा, कला और संस्कृति के प्रचार प्रसार में अत्यंत मददगार साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का कोटि- कोटि धन्यवाद!!

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ने कई बार पत्र लिखकर तथा स्वयं मिलकर झारखंड के लिए दूरदर्शन झारखण्ड के चौबीसों घंटे प्रसारण के लिए आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री के साथ साथ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं विभाग के प्रति आभार प्रकट किया।