<p>झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने भाजपा विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के बयान पर पलटवार…

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने भाजपा विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रखंड में नाजिर रहने के बाद उनका राजनीतिक कद जैसे-जैसे बढ़ता गया है,उनकी संपत्ति में भी लगातार इजाफा होता गया।

आज उनके नाम पर कई शैक्षणिक संस्थान, इंजीनियरिंग काॅलेज और मेडिकल काॅलेज और अस्पताल समेत अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान हो गये, लेकिन जिस क्षेत्र से वे चुनाव जीत कर आते है, उस क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ। वहीं उनके स्वास्थ्य मंत्री रहने के कारण राज्य के स्वास्थ्य विभाग का स्वास्थ्य खराब हो गया।