<p>प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष : केंद्र सरकार काला कानून रद्द करे, किसानों की मांग जायज</p> <p>प्रदेश कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को किसानों के समर्थन में रांची में किसान अधिकार दिवस मनाया…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष : केंद्र सरकार काला कानून रद्द करे, किसानों की मांग जायज

प्रदेश कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को किसानों के समर्थन में रांची में किसान अधिकार दिवस मनाया जा रहा है। राज्यभर से कांग्रेस नेता रांची के मोरहाबाद मैदान में जुटे हैं। ये मोरहाबादी मैदान से मार्च निकाल कर राजभवन तक पहुंचेंगे। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव, प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल समेत सभी वरिष्ठ नेता-कार्यकर्ता मौजूद हैं।