<p>प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा- ढोंग बंद कर के सरकार किसानों के हित की योजनाएं शुरू करे<br /> रांची में कांग्रेस कृषि कानून के खिलाफ राजभवन मार्च कर रही है। BJP ने कांग्रेस के…

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा- ढोंग बंद कर के सरकार किसानों के हित की योजनाएं शुरू करे
रांची में कांग्रेस कृषि कानून के खिलाफ राजभवन मार्च कर रही है। BJP ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर पलटवार किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि कांग्रेस के लोग राजभवन के पास विधवा विलाप करने पहुंच रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने किसानों के पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि आगर वे किसान हित में कार्यक्रम कर रहे हैं तो CM हेमंत सोरेन और कांग्रेस बताए कि कृषि आशीर्वाद योजना को राज्य में क्यों बंद किया गया। इसके माध्यम से पिछली सरकार किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार से अधिकतम 25 हजार रुपए तक का मदद कर रही थी लेकिन इस सरकार में सबसे पहले किसानों की इस योजना को बंद किया गया। सरकार अगर किसानों के हित में काम करना चाहती है तो वो इस योजना की शुरुआत करने का हिम्मत दिखाए। ढोंग कर के किसानों को बरगलाने का काम न करे।