<p>झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष धनबाद के सांसद पीएन सिंह की तबीयत नासाज है। </p> <p>उन्हें सोमवार की शाम इलाज के लिए रांची स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांसद…

झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष धनबाद के सांसद पीएन सिंह की तबीयत नासाज है। 

उन्हें सोमवार की शाम इलाज के लिए रांची स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांसद के पुत्र प्रशांत सिंह की तबीयत पहले से खराब है। उन्हें रविवार को मेदांता में भर्ती कराया गया था। अब पिता-पुत्र दोनों का इलाज मेदांता में चल रहा है। सांसद की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद उनके समर्थक चिंतित हो गए हैं। उनका हाल जानने के लिए भाजपा के कई नेता रांची पहुंच गए हैं।