आज रांची रेल मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा कोविड 19 वेक्सिनेशन के अगले चरण में चिकित्सा विभाग के शेष बचे चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को टीका दिया गया। मण्डल के मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर जी सी हेंब्रोम के मार्गनिर्देशन एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर ब्रजेश साहू की उपस्थिति में वैक्सीन लगाया जा रहा है। इस क्रम में आज डॉक्टर नवोदिता लकड़ा , डॉ विवेक, डॉ सिद्धार्थ, डॉ आलोक एवं मेडिकल विभाग के कर्मचारियों का भी टीकाकरण किया गया।आज 75 कर्मियों को टीका लगाया गया। दूसरे रेल कर्मचारियों का भी फेजवाईज टीकाकरण किया जाएगा। यहाँ यह ध्यातव्य है कि इस कोरोना समय में रेलकर्मियों ने कोरोना वारियर के रूप में कार्य किया है।