<p>माननीया राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सोनाझारिया मिंज ने राज भवन आकर मुलाकात…

माननीया राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सोनाझारिया मिंज ने राज भवन आकर मुलाकात की। वार्ता के क्रम में राज्यपाल महोदया को उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों से अवगत कराया। राज्यपाल महोदया ने विद्यार्थियों के गुणात्मक शिक्षा की दिशा में विश्वविद्यालय परिवार को पूर्णतः प्रयास करने को कहा है ताकि हमारे विद्यार्थियों का समग्र विकास हो तथा वे एक्सीलेंस हासिल कर सकें।