<p>झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को टोक्यो ओलम्पिक में देश के नाम कांस्य पदक अर्जित करने हेतु अनेकानेक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।</p> <p> उन्होंने…

झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को टोक्यो ओलम्पिक में देश के नाम कांस्य पदक अर्जित करने हेतु अनेकानेक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

 उन्होंने कहा है कि भारतीय हॉकी टीम ने एक लम्बे अंतराल के बाद ओलम्पिक में देश के लिये पदक हासिल कर सर्वत्र उत्साह के माहौल बनाया है। सभी लोग उनके इस उपलब्धि से हर्षित हैं। इस टीम ने देश को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।