14 अक्‍टूबर को सीसीएल, मुख्यालय, दरभंगा हाउस, रांची में माननीय कोयला, खान मंत्री श्री प्रल्‍हाद जोशी ने सीसीएल के कार्य निष्पादन की समीक्षा बैठक की। बैठक में माननीय अपर सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार श्री विनोद कुमार तिवारी, अध्यक्ष कोल इंडिया, श्री प्रमोद अग्रवाल, सयुंक्त सचिव, कोयला मंत्रालय, श्री बी पी पति, सीसीएल एवं बीसीसीएल के सीएमडी श्री पी.एम. प्रसाद; सीएमडी ईसीएल, श्री पी एस मिश्रा, सीएमडी, सीएमपीडीआई, श्री मनोज कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन), सीसीएल, श्री वी.के. श्रीवास्तव, निदेशक तकीनीकी (योजना/परियोजना), सीसीएल, श्री भोला सिंह, निदेशक (कार्मिक), सीसीएल, श्री पी.वी.के.आर. मलिकार्जुन राव, माननीय कोयला मंत्री के निजी सचिव, श्री होन्नारेड्डी एन, ईडी, कोल इंडिया, श्री एम के सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में विशेषकर पावर प्‍लांटों को कोयला आपूर्ति, कोयला उत्पादन सहित अन्‍य मुख्‍य बिन्‍दुओं पर विस्‍तार से चर्चा हुई। सीएमडी श्री पी.एम. प्रसाद ने माननीय मंत्री श्री प्रल्‍हाद जोशी एवं अन्‍य अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में श्री पी.एम. प्रसाद ने पावर प्‍वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्‍यम से कंपनी के कार्यनिष्‍पादन, योजनाओं, उपलब्धियों एवं चुनौतियों के बारे में मंत्री महोदय को विस्‍तार से जानकारी दी।

समीक्षा बैठक में माननीय मंत्री श्री प्रल्‍हाद जोशी ने कोयला उत्‍पादन के साथ-साथ पावर प्‍लांटों में आपूर्ति संबंधी सीधी जानकारी ली। उन्‍होंने कहा कि कोरोना काल के उपरांत देश एक बार पुन: आर्थिक विकास की राह पर दौड़ रहा है। देश की मुख्‍य ऊर्जा संस्‍थान होने के कारण इस रफ्तार को कायम रखना हमारी नैतिक जिम्‍मेदारी है। मुझे पूरा विश्‍वास है कि आप सब इस जिम्‍मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्‍ठा से करेंगे। उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार एवं कोयला मंत्रालय आपको सभी प्रकार के सहयोग एवं सहायता के लिए तत्‍पर है। साथ ही श्री जोशी ने वरिष्‍ठ अधिकारियों से कोयला खनन में आने वाली आधारभूत समस्‍याओं को दूर करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।

*श्री प्रल्‍हाद जोशी का सीसीएल के पिपरवार क्षेत्र का दौरा*

इससे पूर्व माननीय कोयला, खान मंत्री श्री प्रल्‍हाद जोशी ने पिपरवार क्षेत्र के अशोका ओपनकास्ट खदान एवं बचरा रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होने 24x7 कोयला उत्पादन में लगे कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हमारे कोयला योद्धा देश की उम्मीदों पर खरा उतरेंगें। विदित है कि देशभर के पावर प्‍लांट में कोयले की कमी की खबर के बीच माननीय कोयला मंत्री का यह दौरा अंत्‍यत महत्‍वपूर्ण था। उन्‍होंने न सिर्फ कर्मियों से मिले बल्कि अधिकारियों को युद्ध स्‍तर पर कोयला लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read