झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय निशानेबाज कोनिका लायक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर बुधवार को धनबाद के विधायक श्री राज सिन्हा के साथ कोनिका लायक के पिता श्री पार्थो प्रीतम लायक और माता श्रीमती बिना शर्मा लायक ने मुलाकात की ।

 उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि बंगाल पुलिस अपनी जांच में उसकी मौत को स्वाभाविक बता रही है। जबकि, इसके पीछे एक बड़ी साजिश है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि कोनिका लायक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले की सरकार अपने स्तर पर तहकीकात कराएगी और परिजनों को न्याय मिलेगा । जरूरत पड़ने पर बंगाल की सरकार से भी इस मामले में बातचीत करेंगे। उन्होंने गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का और पुलिस महानिदेशक श्री नीरज सिन्हा को कोनिका लायक मौत मामले को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read