भारी अभियंत्रण निगम (एच.ई.सी.) रांची के पूर्व महाप्रबंधक और साइबर पीस फाउंडेशन के संस्थापक मेजर विनीत कुमार के पिता श्री विनयी कुमार राय जी के निधन पर प्रादेशिक सेना के महानिदेशक (Director General Territorial Army) ने उन्हें अंतिम सम्मान स्वरूप सलूट देकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

एच.ई.सी. में अपनी दीर्घकालिक सेवा के दौरान एक कुशल अभियंता के रूप में श्री राय ने भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान मिशन के लिये लॉन्च पैड और आवश्यक उपकरणों के निर्माण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

नयी दिल्ली के आर.आर. आर्मी हॉस्पिटल में श्री राय के निधन के उपरांत एचईसी सेक्टर 3 स्थित ई एवं एफ टाइप कैंपस में पूर्व अधिकारियों द्वारा कल ( August 25) एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गयी. 

 

शोक सभा में एच.ई.सी. के पूर्व महाप्रबंधक श्री एस.के. शर्मा ने कहा कि अपनी कार्यपद्धति में हर दायित्व को बखूबी निभाना श्री राय की सबसे बड़ी खासियत थी और उनका व्यक्तित्व हर किसी को प्रभावित करता था। शोक सभा के दौरान श्री एस.के. शर्मा, श्री पी.एस. तोमर एवं अन्य अनेक पूर्व अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और अपने विचार व्यक्त किये.

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read