राँची के सिवल कोर्ट में भारी हलचल था। कारण?आजसू के नेता संदेश  महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी सहित कई नेताओं ने आज रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर करने कोर्ट आए थे। साथ में थे उनके समर्थक।

क्यों ? झारखंड हाईकोर्ट ने पहले आदेश दिया था। कहा था सिवल कोर्ट में  सरेंडर करो। फिर जब आज दोनों वहाँ पहुँचे तो कोर्ट ने सुदेश महतो सहित अन्य को अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया। 

इस दौरान उनकी ओर से 25-25 हजार का बेल बॉड भरा गया। 

आजसू पार्टी की ओर से OBC आरक्षण की मांग को लेकर CM आवास का घेराव किया गया था। जिसके बाद का लालपुर थाने में सुदेश महतो सहित अन्य नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बता दें कि इस मामले में गत 10 जनवरी को झारखंड हाईकोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिली थी।

मामला सितंबर वर्ष 2021 का है। विभिन्न मांगों को लेकर को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने को लेकर लालपुर थाने में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, आजसू विधायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस, देवशरण भगत, शिवपूजन कुशवाहा के अलावा करीब 1500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इन लोगों पर मोरहाबादी मैदान में पुलिस पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगाए गए थे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read